Joy e-Bike, जो कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में सक्रिय कंपनी Wardwizard Innovations का हिस्सा है। कंपनी ने हाल ही में एक अनोखा कॉन्सेप्ट पेश किया है जिसका नाम Joy Hydrogen Scooter है।

यह स्कूटर हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो इसे पारंपरिक बैटरी या पेट्रोल वाहनों से बिल्कुल अलग बनाता है। इसकी खास बात यह है कि यह डिस्टिल्ड वाटर से चलता है।
Joy Hydrogen Scooter Design
इस स्कूटर का डिज़ाइन बेहद मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें एयरोडायनामिक बॉडी दी गई है, जो स्कूटर को स्टाइलिश लुक देती है। इसके अलावा इसमें आकर्षक एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आरामदायक सीट भी शामिल है, जो इसे युवा वर्ग के बीच लोकप्रिय बना सकता है।
Joy Hydrogen Scooter Technology
यह स्कूटर इलेक्ट्रोलाइसिस टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसमें डिस्टिल्ड वाटर को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित किया जाता है। प्राप्त हाइड्रोजन को फ्यूल सेल में भेजा जाता है,
जिससे ऊर्जा बनती है और स्कूटर चलता है। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें प्रदूषण नहीं होता और बैटरी चार्ज करने की जरूरत भी नहीं होती।
Joy Hydrogen Scooter Performance
Joy Hydrogen Scooter एक लीटर डिस्टिल्ड पानी में लगभग 150 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो शहरी सड़कों और छोटे सफर के लिए काफी उपयुक्त है। यह स्कूटर बच्चों, बुजुर्गों और छोटे व्यवसायों के लिए भी बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Joy Hydrogen Scooter Features
इस स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्ट मीटर, एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, और मजबूत सस्पेंशन जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही इसे पैडल से भी चलाया जा सकता है, जो इसे और अधिक सुविधाजनक बनाता है।
Joy Hydrogen Scooter Price
कंपनी ने फिलहाल Joy Hydrogen Scooter की कीमत या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत ₹70,000 से ₹80,000 के बीच हो सकती है। कंपनी इस तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए टेस्टिंग फेज में है।