Shine 100 DX होंडा की ओर से पेश की गई एक नई और आकर्षक कम्यूटर बाइक है, जो खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कम बजट में बेहतर माइलेज और विश्वसनीयता चाहते हैं।

Honda Shine पहले से ही भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद नाम है और Shine 100 DX उसी विरासत को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
Shine 100 DX डिज़ाइन
Shine 100cc DX का डिज़ाइन साधारण होने के बावजूद आकर्षक है। इसमें नया ग्राफिक्स डिजाइन और शानदार बॉडी फिनिश देखने को मिलती है। बाइक में एलईडी टेललैंप और आकर्षक हेडलाइट्स दी गई हैं
जो इसे प्रीमियम लुक देती हैं। इसका सिटिंग पोजिशन और आरामदायक सीट लंबे सफर के लिए भी काफी अनुकूल है। साथ ही, बाइक का वजन हल्का रखा गया है जिससे हैंडलिंग और कंट्रोल आसान हो जाता है।
Shine 100 DX इंजन
Shine के इस बाइक में 98.98cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 7.38 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन न सिर्फ स्मूद परफॉर्मेंस देता है बल्कि इसके साथ मिलने वाला 4-स्पीड गियरबॉक्स भी शानदार रूप से काम करता है। शहर की सड़कों पर यह बाइक आसानी से चलती है और ट्रैफिक में भी बहुत कुशलता से काम करती है।
Shine 100 DX माइलेज
इस बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण इसका माइलेज है। इसमे आप लोगों को एक लीटर पेट्रोल में लगभग 65 से 70 किलोमीटर तक चल सकती है,
जो कि आज के महंगे ईंधन के दौर में बहुत उपयोगी है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट और किक स्टार्ट दोनों ऑप्शन दिए गए हैं, जो हर तरह के राइडर्स के लिए सुविधाजनक हैं।
Shine 100 DX प्राइस
Honda Shine 100 DX की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹64,900 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कीमत इसे बजट-फ्रेंडली और मिडल क्लास उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
यह बाइक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम कीमत में भरोसेमंद, माइलेज फ्रेंडली और आरामदायक दोपहिया वाहन की तलाश में हैं।