Advertisement

Redmi ने कौड़ियों के कीमत में लॉन्च किया 120W फास्ट चार्जर, 24GB रैम और बड़ी बैटरी वाला धाकड़ 5G स्मार्टफोन

Redmi K70 Ultra को हाल ही में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है और इसे भारत में भी जल्द लाने की तैयारी है। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार फीचर्स और बेहतरीन हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है।

Redmi K70 Ultra

रेडमी ने इस मॉडल को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड कैमरा अनुभव की उम्मीद करते हैं।

Redmi K70 Ultra डिज़ाइन

इसका डिज़ाइन प्रीमियम मटीरियल से तैयार किया गया है जो हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है। इसका फ्रेम मेटल का है और बैक पैनल पर ग्लास फिनिश दिया गया है।

फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले ना केवल कलर एक्यूरेसी में शानदार है, बल्कि आउटडोर में भी बेहतरीन व्यूइंग अनुभव देता है।

Redmi K70 Ultra प्रोसेसर

Redmi K70 Ultra में मीडियाटेक Dimensity 9300+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो इस समय का सबसे पावरफुल चिपसेट्स में से एक है।

यह प्रोसेसर AI प्रोसेसिंग और गेमिंग में शानदार प्रदर्शन करता है। फोन में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है, जिससे स्मूद मल्टीटास्किंग और अल्ट्रा-फास्ट ऐप लोडिंग मिलती है।

Redmi K70 Ultra कैमरा

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। यह कैमरा लो-लाइट में भी अच्छी डिटेलिंग के साथ फोटोज़ कैप्चर करता है। फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है।

Redmi K70 Ultra बैटरी

Redmi ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन मात्र 19 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए खास है जिन्हें दिनभर एक्टिव रहने के लिए फास्ट बैकअप चाहिए।

Redmi K70 Ultra कीमत

चीन में Redmi K 70 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग ₹38,000 रखी गई है और उम्मीद है कि भारत में भी यह लगभग इसी रेंज में लॉन्च होगा। अपने दमदार प्रोसेसर, बड़ी RAM, शानदार डिस्प्ले और तेज़ चार्जिंग फीचर्स के कारण यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकता है।