OnePlus ने अपनी प्रसिद्ध R-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए OnePlus 11R 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम परफॉर्मेंस, दमदार डिज़ाइन और सॉलिड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है।

इसमे साथ में ये फ़ोन मिड-प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। यह डिवाइस उन यूज़र्स के लिए खास है जो हाई-एंड फीचर्स को बजट में चाहते हैं।
OnePlus 11R 5G डिस्प्ले
इस फ़ोन में 6.74 इंच की फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2772×1240 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करती है और ब्राइटनेस व कलर एक्सपीरियंस में काफी शानदार है। इसका कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है।
OnePlus 11R 5G परफॉर्मेंस
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
इसके साथ 8GB या 16GB RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के बीच यह फोन बिना किसी लैग के शानदार अनुभव देता है।
OnePlus 11R 5G कैमरा
OnePlus 11R 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। कैमरा क्वालिटी लो-लाइट और डे-लाइट दोनों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो क्लियर और डिटेल्ड फोटो खींचता है।
OnePlus 11R 5G बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है। इसके साथ 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन को मात्र 25 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह फीचर बिजी लाइफस्टाइल वालों के लिए बहुत उपयोगी है।
OnePlus 11R 5G कीमत
OnePlus 11R 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹39,999 से शुरू होती है। यह फोन अपने सेगमेंट में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन, प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार कैमरा के साथ एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होता है।