Realme 14 Pro 5G भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन युवाओं और टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प है,

जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कैमरा के बेहतरीन संतुलन की तलाश में हैं। आइए इसके फीचर्स के बारे में डीटेल में जानते हैं
Realme 14 Pro 5G डिस्प्ले
फोन का डिज़ाइन काफी स्लिम और मॉडर्न है। इसमें 6.7 इंच की कर्व्ड फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह डिस्प्ले ना सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को भी शानदार बनाती है।
Realme 14 Pro 5G परफॉर्मेंस
Realme इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए काफी सक्षम है। इसके साथ 8GB या 12GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज विकल्प मिलता है। यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है।
Realme 14 Pro 5G कैमरा फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट है। साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट फोटो खींचता है।
Realme 14 Pro 5G बैटरी
Realme 14 Pro 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चलती है। चाहे आप गेमिंग करें या वीडियो देखें, यह बैटरी लंबा साथ देती है।
इस डिवाइस के साथ 67W का SuperVOOC फास्ट चार्जर मिलता है, जो फोन को मात्र कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज कर सकता है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जिन्हें बार-बार चार्जिंग की झंझट नहीं चाहिए।
Realme 14 Pro 5G प्राइस
Realme 14 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹21,999 रखी गई है। यह कीमत इसके फीचर्स और डिजाइन को देखते हुए काफी आकर्षक है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है।